नीमच। नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार ने मंगलवार को मध्यप्रदेश विधानसभा में नीमच विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने जीरन तहसील के ग्राम बमोरा में नवीन 132/33 केवी ग्रिड की स्वीकृति की मांग मुख्यमंत्री से की।
विधायक परिहार ने कहा कि ग्रिड के अभाव में क्षेत्र के किसानों को लगातार वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रस्तावित ग्रिड की स्वीकृति से नीमच विधानसभा के लगभग 130 गांवों के करीब 3000 कृषक लाभान्वित होंगे और उन्हें विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी।
इस दौरान विधायक ने जीबीएस बीमारी से प्रभावित आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आर्थिक सहायता देने की भी मांग रखी, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान की।
नीमच विधायक ने क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नीमच के विकास के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेंगे।