तराना। प. पूज्य राष्ट्रीय महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर श्री द्वारकाधीश कुंड पीठ, श्री स्वामी महंत रामेश्वर दास जी महाराज एवं समस्त भक्त मंडल के सान्निध्य में गुरुपूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः गुरुचरण पादुका पूजन से हुई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गुरु पूजन कर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन एवं गुरु महिमा का गुणगान होता रहा, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।
महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तों के लिए महाप्रसादी (भंडारे) का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर प. पूज्य राष्ट्रीय महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर श्री द्वारकाधीश कुंड पीठ श्री स्वामी महंत रामेश्वर दास जी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को गुरु भक्ति, सेवा, सदाचार एवं सनातन धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए सभी को गुरु कृपा का महत्व बताया। आयोजन को सफल बनाने में समस्त भक्त मंडल का सराहनीय योगदान रहा।