नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच की अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा ने रंगों के पर्व होली पर समस्त शहर वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
अपने बधाई संदेश में चोपड़ा ने कहा कि रंगों का यह पावन पर्व होली हमें असत्य पर सत्य की जीत एवं प्रेम व भाईचारे का संदेश देता है। सभी शहर वासी इस पर्व को मिलजुल कर शालीनता के साथ मनाए एवं हानिकारक रंगों का प्रयोग ना करते हुए किसी पर भी जबरदस्ती रंग ना डालें। यह त्यौहार सभी के जीवन में खुशियां एवं सुख समृद्धिलेकर आए।