BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 9, 2026, 5:26 pm
KHABAR : महंगाई के खिलाफ आक्रोश रैली, सड़क पर उतरे किसान, बैलगाड़ी पर सवार होकर किया विरोध प्रदर्शन, पढे़ खबर 

Share On:-

बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट में आज किसानों ने बढ़ती महंगाई समेत कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक पटेल के नेतृत्व में किसानों ने बैलगाड़ी रैली व पैदल मार्च करते ए आक्रोश रैली प्रदर्शन किया। इस दौरान धान के समर्थन मूल्य 3100, गेहूं का 2700 रूपये प्रति किंवटल देने, बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसानो के साथ कांग्रेसी भी शामिल हुये।


जानकारी के मुताबिक नगर पालिका वारासिवनी में कथित रूप से व्याप्त भ्रष्टाचार, व्यापारियों से की जा रही मनमानी वसूली तथा लगातार पेट्रोल-डीजल व गैस के बढ़ रहे दाम,नीट पेपर लीक सहित जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर क्षेत्रीय विधायक विवेक विक्की पटेल के नेतृत्व में वारासिवनी के जय स्तंभ चौक पर एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इसके पहले विधायक कार्यालय से प्रारंभ हुई पैदल रैली के साथ ही विधायक विवेक पटेल को बैलगाड़ी हांकते हुये देखा गया। इसके अलावा कुछ किसानों ने कांधे पर धान व गेहूं की बोरियों को रखा हुआ था।


विधायक विवेक पटेल ने कहा कि जनता के हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों को खाद नहीं मिल रही और खाद की किल्लत बनी हुई हैं। नहरों की सफाई नहीं हो रही है जिससे वे सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। आवास बनाने के लिये रेत नहीं मिल रही। डीजल की महंगाई और केंन में किसानों को डीजल नहीं दिया जा रहा। किसानों को बिजली नहीं मिल रही, समर्थन मूल्य की घोषणा की गई लेकिन उसे पूरा नहीं किया गया। महंगाई चरम पर है। पेट्रोल डीजल व गैस की दरें बढ़ने का असर किराना से लेकर तमाम खादय सामग्री की दरें बढ़ गई हैं। 


उन्होंने कहा कि सभी तरफ हांहाकार मचा हुआ है और लोग परेशान हैं। सरकार किसान, मजदूर सभी के विरोधी हैं। हम किसानों के समर्थन में हैं और हमेशा साथ रहेगें। कांग्रेस के शासन में तमाम सामग्री की दरें कम थी वह आज दूगूनी से अधिक हो गई हैं। इसके लिये केंद्र व प्रदेश सरकार जिम्मेवार है। नीट पेपर लीक हो रहे हैं। छात्रों ने आत्महत्या कर ली।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE