नीमच। कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा एवं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में जिले में “नारी शक्ति वंदन” पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का सीधा प्रसारण जिलेभर में देखा गया।
कार्यक्रम का लाइव प्रसारण नीमच जिले की 6 परियोजना स्तर, 39 सेक्टर स्तर एवं 1112 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बालिकाओं एवं महिलाओं द्वारा देखा गया। परियोजना स्तर पर परियोजना अधिकारी, सेक्टर स्तर पर सुपरवाइजर तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों पर कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम का अवलोकन किया गया।
नारी शक्ति वंदन पखवाड़े के अंतर्गत 10 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक ग्राम पंचायत से जिला स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी अंकिता पांडे द्वारा दी गई।