BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले में कुदरत का कहर, इस गांव में.. <<     BIG NEWS : 41 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद सब.. <<     BIG NEWS : 10 हजार के इनामी मुख्य आरोपी सहित तीन.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     VIDEO NEWS: मैदान छीना तो सड़क बनेगी पिच! खिलाड़ियों.. <<     भक्तिमय हुआ खरदौन कला,लक्ष्मी नारायण मंदिर.. <<     HOROSCOPE TODAY : अगस्त में इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे.. <<     BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2026, 10:40 am
KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर महती प्रेसवार्ता का आयोजन, पढे़ अबरार पठान की खबर  

Share On:-

खरगोन। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर महती प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता एवं पंधाना विधायक छाया मोरे ने अधिनियम में महिलाओं को मिलने वाले लाभ की जानकारी साझा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने नारी वंदन अधिनियम 2026 पारित कर महिलाओं के अधिकारों की रक्षा की है। इस अधिनियम से अब महिलाएं केवल योजनाओं की लाभार्थी नही, बल्कि खुद नीति- निर्माता बनेगी। अधिनियम के पारित होने से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। जिससे संसद में भी महिलाओं की भागेदारी बढ़ेगी और समाज में भी समानता का हक मिल सकेगा। यह कानून महिलाओं को सिर्फ  वोट बैंक समझने वाली मानसिकता को खत्म कर उन्हें निर्णायक भूमिका में लाएगा। विकसित भारत 2047 के निर्माण में यह अधिनियम मील का पत्थर साबित होगा।  


प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती पटेल ने कहा महिलाएं सृष्टि के संचालन का आधार हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की योजनाओं में महिलाओं को जो सम्मान और आत्मनिर्भरता मिली वह जगजाहिर है, अब इस अधिनियम विकास कार्याे में भी महिलाओं की भूमिका रहेगी। जिलाध्यक्ष ब्राह्मणे ने कहा कि घर-घर शौचालय, जनधन योजना, उज्जवला योजना, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ के बाद पीएम मोदी का नारी शक्ति वंदन अधिनियम स्वतंत्र भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय और महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगा। इस कानून के माध्यम से महिला नेतृत्व आधारित विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। प्रेसवार्ता के बाद महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने प्रदेश प्रवक्ता सहित प्रदेश उपाध्यक्ष का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE