BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2026, 2:16 pm
KHABAR : अजब-गजब मामला, चक्कीवाले ने गेहूं को दलिया की बजाए पीस दिया आटा, ग्राहक ने विरोध किया तो कर दी पिटाई, एक दांत टूट गया, एफआईअर दर्ज, पढे़ खबनर

Share On:-

ग्वालियर। शहर में चक्कीवाले ने ग्राहक के गेहूं को दलिया की बजाए बारीक आटा पीस दिया। ग्राहक ने विरोध किया तो चक्की मालिक और परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी जिसमें उसका एक दांत टूट गया। ग्राहक की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।


गेंहू को दलिए के रूप में पीसने कहा था
दरअसल ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र रहने वाला विनोद बाथम ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि हीरानगर स्थित एक आटा चक्की हैं जिसे राकेश भदोरिया चलते हैं। विनोद ने उनकी चक्की पर अपना गेंहू डाला था और उन्हें गेंहू को दलिए के रूप में पीसने को कहा था जब वह शाम को चक्की पर दलिया लेने पहुंचा तो उसके गेंहू को दलिए की बजाए राकेश ने आटा पीस दिया दिया। जिस पर विनोद ने आपत्ति जताई तो चक्की मालिक राकेश भदौरिया और उसका विवाद हो गया।


जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया
चक्की मालिक राकेश भदौरिया और अभय भदौरिया ने विनोद बाथम की जमकर लात घूसों से मारपीट कर दी। मारपीट में विनोद का एक दांत टूट गया। इतना ही नही मारपीट के आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। जिसकी शिकायत फरियादी विनोद बाथम ने पुलिस से की है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर चक्की मालिक और उसके परिजन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE