गरोठ। भारत के संविधान निर्माता, महान विधिवेत्ता और समानता के प्रतीक डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती गरोठ क्षेत्र के शामगढ़ वार्ड क्रमांक 02 रविदास मोहल्ला एवं ग्राम छायन के पंचायत भवन में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
इस दौरान बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर कुमकुम तिलक लगाया गया और उनके विचारों को स्मरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
मंडल अध्यक्ष श्रीमती नीलकमल मेहता ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपने विचारों और संघर्षों से समाज को न्याय, स्वतंत्रता और समानता का मार्ग दिखाया। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर समतामूलक समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश काला, सांसद प्रतिनिधि राहुल मुजावदिया, ग्राम सरपंच सोहन भाई (पति तूफान बसेर), पूर्व सरपंच प्रतिनिधि अरविंद कुमार मेहर, दिलीप सिंह छायन, प्रमोद गुजराती, शंकर सिंह, राजेश मेहता, मंडल मंत्री सांवरिया पोरवाल, अर्जुन सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।