BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2026, 2:38 pm
KHABAR : शुजालपुर में गूंजा जय भीम का उद्घोष, बाबा साहेब की जयंती पर भव्य रैली, उमड़ा जनसैलाब, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर शाजापुर जिले के शुजालपुर शहर में उत्साह और श्रद्धा का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। बाबा साहेब के जन्मोत्सव पर एक विशाल और भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसमें नीले रेले के बीच श्जय भीमश् के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आजाद समाज पार्टी (एएसपी) और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में समाजजनों ने शिरकत की।


शहर के प्रमुख मार्गों से निकली इस रैली में कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर था। हाथों में नीले ध्वज और बाबा साहेब के चित्रों वाली तख्तियां लिए युवाओं का हुजूम सामाजिक न्याय और समानता का संदेश दे रहा था। रैली में डीजे की धुन पर थिरकते कार्यकर्ता और बाबा साहेब के जयकारों ने वातावरण को पूरी तरह अंबेडकरमय बना दिया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।


​शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो का संकल्प
​रैली के पश्चात आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उज्जैन संभाग प्रभारी अजय अहिरवार ने बाबा साहेब के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहारू​ष्आज हम केवल उत्सव मनाने नहीं, बल्कि बाबा साहेब के उन संकल्पों को दोहराने आए हैं जिन्होंने करोड़ों वंचितों को सम्मान से जीने का अधिकार दिया। बाबा साहेब का मूल मंत्र थाकृ शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो। हमें केवल उनके चित्रों की पूजा नहीं करनी है, बल्कि उनके द्वारा दिखाए गए संघर्ष के मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा और न्याय की मशाल पहुंचानी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE