नीमच। आज दिनांक 14/4/2026 को जिला मुख्यालय से कुछ ही किलोमीटर स्थिति गांव जमुनिया खुर्द में आज गांव की सुख शांति समृद्धि गांव में पशुओं पर बीमारी ना हो इस हेतु प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी गांव के तीनों बालाजी मंदिर पर हवन अभिषेक एवं खेड़ा देवत पूजन किया गया गांव के वरिष्ठ जनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 7ः00 बजे से खेड़ा देवत पूजन कार्यक्रम कि शुरुआत हो गई थी जो सुबह 9ः00 बजे तक चली उसके पश्चात बालाजी महाराज का अभिषेक शुरू हुआ अभिषेक का जल पूरे गांव में छिड़काव किया गया जिससे आने वाले गंभीर बीमारियों से छुटकारा मिल सके बालाजी महाराज के कृपा समस्त ग्राम वासियों पर बनी रही बालाजी महाराज को चोला चढ़कर सुशोभित श्रृंगार हुआ पंडितों के मंत्रौ के उच्चारण के साथ हवन एवं पूजन पाठ किया गया। पूजन पाठ के बाद सभी को प्रसाद वितरण किया गया सभी ग्रामीण जनों ने पूरे गांव को एक दिन के लिए लॉक डाउन रखा एवं अपने खेत खलियान कुएं पर जाकर दाल बाटी बनाई खेड़ा देवत की पूजन कार्यक्रम में समस्त ग्रामीण जनों ने बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लिया एवं बड़े हर्ष उल्लास के साथ इस वर्ष भी खेड़ा देवत पूजन धूमधाम से किया गया।