रतनगढ़। डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्म उत्सव समिति रतनगढ़ द्वारा भारत के संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का 135वां जन्मदिन बड़े हर्षाेल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।
14 अप्रैल के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में समिति के सदस्यों एवं विभिन्न संगठनों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित की, दीप प्रज्वलन किया और मिठाई वितरित कर जन्मोत्सव मनाया। पूरे कार्यक्रम स्थल पर “जय भीम”, “डॉ. अंबेडकर अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा।
इस अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों का समिति द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा अंत में सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।