छतरपुर। भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय के प्रणेता, भारत रत्न, श्रद्धेय बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर नगर परिषद राजनगर में अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने के साथ आम नागरिकों ने भी बाबा साहेब को माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान समस्त समाज के लोग उपस्थिति रहे।
नगर परिषद सभागार में समाज के सदस्यों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। शोभायात्रा नगर परिषद राजनगर से प्रारंभ होकर चौक बाजार, फौजदार मोहल्ला, बस स्टैंड होकर निकाली गई गली गली शोभायात्रा का फूल वर्षा कर स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में घोड़ा,डीजे, बैंड बाजे सहित डॉ.भीमराव अंबेडकर की झांकी ने मन मोह लिया। गानों पर नवयुवक और महिलाएं झूमती नजर आई। बड़ी संख्या में महिलाओं बालिकाओं के साथ उमड़ा जन सैलाब, शोभायात्रा का खजुराहो के अंबेडकर चौक पर समापन किया गया।