BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2026, 6:01 pm
NEWS : अम्बेडकर जयंती पर युवा संगठन रेगर समाज का विशाल रक्तदान शिविर सम्पन्न, 176 यूनिट हुआ रक्तदान, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर युवा संगठन रेगर समाज चित्तौड़गढ़ मातृकुंडिया द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें समाज के युवाओं व वरिष्ठजनों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया और मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।


शिविर का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया और 176 यूनिट रक्तदान किया गया। इसके पश्चात् आयोजक टीम द्वारा दुर्ग पर बंदरों को केले खिलाये गये।


रक्तदान शिविर का बीजेपी पवन शर्मा, बाह्मण युवा प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सभापति सुशील शर्मा, पूर्व यूआईटी चेयरमेन सुरेश झंवर, नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, रवि विरानी, पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया, विक्रम जाट, शैलेंद्र सिंह एडवोकेट आदि ने भी अवलोकन किया।


आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाना और समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देना है। शिविर में चिकित्सा टीम द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं, जिससे रक्तदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।


मातृकुंडिया अध्यक्ष नाथू लाल, युवा संगठन रेगर समाज चित्तौड़गढ़ अध्यक्ष मुकेश रेगर (टोलिया), सचिव भेरुलाल रेडिया, कोषाध्यक्ष रतन लाल टेटवाल बस्सी, पीरु गडवाल, उपाध्यक्ष पवन सेरसिया, संयोजक मुकेश एलिया, झांतला माता अध्यक्ष देवी लाल, छात्रावास अध्यक्ष जानकीलाल रैगर, मातृकुंडिया सचिव गणेश लाल जाटोलिया, पूर्व प्रधान तेजपाल रेगर, युवा कार्यकर्ता पप्पू रेगर, कमलेश रेगर, रतन जाबडोलीया, राजेश रेगर, शंकर रेगर, पीरु रेगर,  रामलाल रेगर, दिनेश गंडवाल, प्रभु रेगर, राजेश, जीतमल कासौटीया, पंकज, प्रेमशंकर, राजेश, नारायण, अशोक सर, कमलेश तरुंगलिया, कैलाश, पहलाद, नारायण शुक्रिया, किशन, कमलेश, दिनेश देवराज, गिरधारी, अम्बा लाल, प्रभु रैगर, राम चन्द्र, मदन आदि मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE