चित्तौड़गढ़। डॉ. बीआर अम्बेडकर महोत्सव समिति के तत्वावधान में समस्त अजा, जजा संगठनों के साथ मंगलवार 14 अप्रेल को भीमराव अम्बेडकर का 135वां जन्मोत्सव उत्साह से मनाया गया।
मुख्य संयोजक सुरेश खोईवाल, हंसराज सालवी, दिनेश सालवी, रामेश्वर लाल बैरवा, कमल मीणा, रविन्द्र बैरवा, छगनलाल चावला, रतनलाल सालवी, रतनदेव मोहिल, नारायण लाल खटीक, किशनलाल सालवी, अनिल कुमार बारेसा, नरेन्द्र लोठ, सुनिल रजक, अरूण कुमार धोबी ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रातः 6 बजे एक मैराथन दौड़ का आयोजन पृथ्वीराज खटीक एवं प्रमोद सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में हुई तत्पश्चात् किला रोड़ स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद एक वाहन रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए ऑडिटोरियम पहुँची जहाँ विशाल आमसभा आयोजित की गई।
प्रथम सत्र में चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या, शैलेन्द्र झंवर, ओमप्रकाश शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया मौजूद रहे। द्वितीय सत्र में आगुचा के महंत बाबा बालकनाथ महाराज, पूर्व राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत, रमेशनाथ योगी, रणजीत लोठ, कैलाश पंवार, विक्रम जाट मौजूद रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में निर्मल देसाई, मदन ओजस्वी, कालूराम बैरवा, जानकीलाल रेगर, पिन्टू मीणा, प्रकाश ठेकेदार, चमनलाल मीणा, रवि ओबीसी, भगवतसिंह तंवर, शंकर खटीक घोसुण्डा, प्रकाश रजक, एड. गोपाल सालवी, भगवान लाल सालवी, राजेन्द्र सालवी सुरजना, पृथ्वीराज खटीक, मुकेश चावला, डॉ. घनश्याम राजोरिया, डॉ. राकेश करसोलिया, महिला मंडल से नीता देसाई, पुष्पा सालवी, ललिता रेगर, शारदा खटीक, निर्मला मेघवाल, ललिता खोईवाल आदि का सहयोग रहा।