BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2026, 6:37 pm
KHABAR : नीमच में विकास की नई सौगात, अंबेडकर मांगलिक भवन परिसर में विकास कार्य का शुभारंभ, विधायक ने किया भूमि पूजन, कम्युनिटी हॉल डोम से मिलेगी सामाजिक आयोजनों को नई सुविधा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा वार्ड क्रमांक 6 में 37.27 लाख रुपये की लागत से बनने वाले कम्युनिटी हॉल डोम निर्माण कार्य का भूमि पूजन मंगलवार को स्कीम नंबर 10 स्थित अंबेडकर मांगलिक भवन परिसर में विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक दिलीप सिंह परिहार ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष दारासिंह यादव, हेमंत हरित, अनिल माली, दुर्गेश शर्मा, दुर्गा शंकर भील, रूपेंद्र लोक्स, सीएमओ दुर्गा बामनिया सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने ऐसा संविधान दिया, जिसने पूरे देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि नीमच में विकास के अनेक कार्य निरंतर हो रहे हैं और शहर तेजी से प्रगति कर रहा है।

भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा सरकार डॉ. अंबेडकर के सपनों को साकार करने की दिशा में कार्य कर रही है। वहीं दारासिंह यादव ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि वार्ड के विकास के लिए निरंतर निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, जिससे नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

डोम निर्माण से क्षेत्रवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए एक बेहतर एवं सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। कार्यक्रम का संचालन योगेश जैन ने किया तथा आभार प्रदर्शन दुर्गा बामनिया द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE