BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2026, 6:57 pm
KHABAR : जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत नीमच नगर पालिका की पहल, नेचुरल प्याऊ लगाओ अभियान की शुरुआत, तपती गर्मी में राहगीरों को राहत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। तपती गर्मी के बीच नगर पालिका परिषद नीमच ने जनसेवा एवं जल संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए “जलगंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत “नेचुरल प्याऊ लगाओ अभियान” की शुरुआत की है। यह अभियान नगर में तेजी से प्रभावी रूप ले रहा है।

यह अभियान नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा, जलकल सभापति छाया जायसवाल के मार्गदर्शन तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है।

अभियान के तहत शहर के प्रमुख स्थानों कलेक्टर चौराहा, शासकीय सिविल अस्पताल तथा विधायक निवास के समीप नेचुरल प्याऊ स्थापित किए गए हैं, जहां राहगीरों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। भीषण गर्मी में यह पहल आमजन के लिए राहत का माध्यम बन रही है।

नगर पालिका की यह मुहिम केवल पेयजल उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि जल स्रोतों के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत शहर के नालों, कुओं, बावड़ियों एवं अन्य जल संरचनाओं की सफाई का कार्य भी निरंतर जारी है, जिससे जल स्तर बनाए रखने एवं भविष्य के जल संकट से निपटने में मदद मिलेगी।

“नेचुरल प्याऊ लगाओ अभियान” न केवल गर्मी से राहत देने की पहल है, बल्कि यह जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का भी सशक्त संदेश दे रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE