मंदसौर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इन ग्राम सभाओं में विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
इसी क्रम में जिला पंचायत सीईओ अनुकूल जैन कुचड़ौद ग्राम पंचायत की ग्राम सभा में शामिल हुए। यहां उन्होंने ग्रामीण विकास, शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ व्यापक विमर्श किया।
ग्राम सभा में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों को भी रखा, जिन पर अधिकारियों द्वारा समाधानात्मक चर्चा की गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम स्तर पर विकास कार्यों को गति देना एवं शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना रहा।