BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2026, 10:18 am
REPORT : नीमच पुलिस की पहल- गोल्डन ऑवर में जीवन बचाने वालों का सम्मान, एसपी अंकित जायसवाल के निर्देशन में यातायात प्रभारी सोनू बडगूजर ने तैयार किए राहवीर प्रकरण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के निर्देशन में राहवीर योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को गोल्डन ऑवर में अस्पताल/ट्रॉमा सेंटर पहुँचाने वाले गुड सेमेरिटन (राहवीर) को प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

प्रभारी यातायात पुलिस सोनू बडगूजर द्वारा राहवीर प्रकरण तैयार कर पुलिस अधीक्षक से अनुमोदन के पश्चात प्रकरण जिला कलेक्टर कार्यालय नीमच को भेजे गए हैं।

इस योजना के अंतर्गत विभिन्न थानों के निम्नलिखित राहवीरों द्वारा दुर्घटनाग्रस्त घायलों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर सहायता की गई, जिनके प्रकरण 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि हेतु भेजे गए हैं।

पुलिस विभाग ने आमजन से अपील की है कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुँचाने में सहयोग करें, जिससे गोल्डन ऑवर में जीवन बचाया जा सके। शासन द्वारा ऐसे मददगार नागरिकों को 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

यातायात पुलिस ने कहा कि यह योजना मानव जीवन बचाने के लिए प्रोत्साहित करती है, अतः आमजन आगे आकर घायल व्यक्तियों की सहायता करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE