नीमच। स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत जिले के शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकायों द्वारा रात्रिकालीन स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। गत दिवस आयोजित नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने सभी सीएमओ को स्वच्छता रैंकिंग में सुधार लाने, स्वच्छता गतिविधियों को बढ़ाने तथा रात्रि कालीन सफाई अभियान संचालित करने के निर्देश दिए थे।
इन्हीं निर्देशों के पालन में नगर परिषद मनासा एवं नयागांव में मंगलवार को रात्रिकालीन विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं नगर पालिका नीमच में यह अभियान पूर्व से ही नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है।
प्रशासन का उद्देश्य शहरों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखना है, जिसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।