देवास। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर देवास शहर में भव्य स्वाभिमान यात्रा निकाली गई। यात्रा में समाज के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत नाहर दरवाजा क्षेत्र से हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी। यात्रा में बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके विचारों को दर्शाती आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवाओं और महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
पूरे मार्ग में बाबा साहब के जयकारों और संविधान के सम्मान में लगाए गए नारों से वातावरण गूंजता रहा। यात्रा का समापन उज्जैन रोड चौराहा स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि के साथ किया गया।
आयोजन को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह रहा और इसे सामाजिक एकता व जागरूकता का प्रतीक बताया गया।