नीमच। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की 10वीं एवं 12वीं परीक्षा का परिणाम मंगलवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा घोषित किया गया। इस वर्ष प्रदेशभर से करीब 16 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे।

रिजल्ट घोषित होते ही नीमच जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। कक्षा 10वीं में नीमच के मेधावी छात्र-छात्राओं ने प्राविण्य सूची में स्थान बनाया। शा. सांदीपनि कन्या उ.मा.वि., नीमच कैंट की कु. प्रियांशी पिता गणपत ने 495 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया। जबकि विजडम पब्लिक उ.मा.वि., न्यू इंदिरा नगर, नीमच की कु. मंतशा गौरी पिता जाहिद हुसैन ने 490 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया। वहीं जिनेंद्र एज्यूकेशन एकेडमी सिंगोली, नीमच की कु. प्रांजल सोनी पिता सुनील सोनी ने 490 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया।

इन विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से जिले में हर्ष का माहौल है। अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
