देवरी खवासा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी खवासा के मेधावी छात्र भावेश सोनी पिता कमल शंकर सोनी ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं गांव का नाम गौरवान्वित किया है।
भावेश की इस शानदार सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं पूरे गांव में हर्ष का वातावरण बना हुआ है। विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
परिजनों ने भी भावेश की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उसे आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।