जीरन। कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने पर ज्ञान सरोवर हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र तिरुपति राजोरा पिता रमेश राजोरा ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
तिरुपति की इस उत्कृष्ट उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं परिजनों ने भी खुशी व्यक्त करते हुए आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया है।