देवरी खवासा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी खवासा के मेधावी विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं गांव का नाम गौरवान्वित किया है।
कक्षा 10वीं की छात्रा रितिका पिता विजय राठौर ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की और क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं छात्रा सलोनी पिता मुकेश पाटीदार ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अच्छा परिणाम दिया। इसके साथ ही कृष्ण गोपाल पिता अमित गुर्जर ने 78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से उनके परिवारों में खुशी का माहौल है और पूरे गांव में हर्ष व्याप्त है। विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
परिजनों ने भी बच्चों की इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।