मंदसौर। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) द्वारा 10वीं एवं 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष 10वीं का परिणाम 78.14 प्रतिशत तथा 12वीं का परिणाम 76.22 प्रतिशत रहा, जबकि 12वीं में 79.41 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए।
प्रदेश की कक्षा 10वीं की टॉप-10 सूची में मंदसौर जिले के दो विद्यार्थियों ने स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। सविता माली ने छठवां स्थान तथा देवेंद्र सिंह ने नवां स्थान प्राप्त किया।
वहीं 10वीं परीक्षा में प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। 10वीं में शासकीय विद्यालयों का परिणाम 76.80 प्रतिशत तथा निजी विद्यालयों का परिणाम 68.64 प्रतिशत रहा।
जिले में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से खुशी का माहौल है। अभिभावकों एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।