देवरी खवासा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी खवासा की मेधावी छात्रा सुधा शर्मा पिता चंद्रकांत शर्मा ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में 78.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं गांव का नाम गौरवान्वित किया है।
सुधा की इस सफलता से परिवार एवं विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य एवं स्टाफ ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
परिजनों ने भी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए सुधा को आगे भी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।