BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2026, 1:06 pm
KHABAR : जय भीम के नारों से गूंजा रतलाम, निकली वाहन रैली, डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प, भाजपा-कांग्रेस समेत कई संगठन हुए शामिल, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। डॉ. भीमराम अंबेडकर की 136वीं जन्म जयंती मनाई गई। अलग-अलग संगठनों समेत राजनीतिक दलों ने अंबेडकर सर्कल स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। संगठनों दोपहर में शहर में रैली भी निकाली।


प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में भाजपा ने जन्म जयंती मनाई। प्रतिमा पर माल्यार्पण कर डॉ. भीमराव अंबडेकर के जयकारे लगाए गए। महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, मनोहर पोरवाल, पूर्व विधायक रतलाम ग्रामीण दिलीप मकवाना, विप्लव जैन, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी ने अंबेडकर जी इस प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस दौरान भाजपा द्वारा आने वाले सभी नागरिकों को ठंडी छाछ का वितरण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।डॉ. भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव समिति, रतलाम द्वारा वाहन रैली निकाली गई। रैली दोपहर 12 अलकापुरी चौराहा से निकली। शहर के अनेक मार्गों से होते अंबेडकर सर्कल पहुंची। यहां पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभा का आयोजन किया। रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा भी भारतीय संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा के नेतृत्व में समस्त कांग्रेस जनों द्वारा भारतीय संविधान की रक्षा करने की शपथ ली। इस दौरान कांग्रेसजनों ने ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबा साहब का नाम रहेगा’, ‘बाबा साहब अमर रहे’ एवं “जय भीम जय भीम के नारे लगाए। बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया। पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, सतीश पुरोहित, शैलेंद्र सिंह अठाना, राजीव रावत आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।


अनेक संगठनों ने मनाई जयंती
बाबा साहब की जन्म जयंती शहर में अनेक संगठनों ने मनाई। अनेक संगठनों ने अंबेडकर सर्कल पर ठंठे पेय पदार्थों की स्टॉल भी लगाकर आने वाले लोगों का स्वागत किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE