नीमच। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में परीक्षा परिणाम जारी किया। इस वर्ष का रिजल्ट पिछले 16 वर्षों में सबसे बेहतर बताया जा रहा है।
इसी क्रम में नीमच जिले के छोटे से गांव बिजलवास के छात्र आशिष नागदा ने 12वीं परीक्षा में 81.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया है। आशिष के पिता बज्रमोहन नागदा और माता बालकंता नागदा हैं।
आशिष की इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय स्टाफ और परिजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।