नीमच। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम में रिजल्ट जारी किया। इस वर्ष का परिणाम पिछले 16 वर्षों में सबसे बेहतर बताया जा रहा है।
इसी क्रम में जिले के छात्र-छात्राओं ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अल्फा इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी मुस्तनसिर पिता अली असगर ने कक्षा 10वीं में 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यार्थी की इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।