देवरी खवासा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी खवासा के मेधावी विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं गांव का नाम गौरवान्वित किया है।
इसी क्रम में छात्र दकक्षित पिता अशोक कारपेंटर ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
दकक्षित की इस उपलब्धि से परिवार एवं विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य एवं स्टाफ ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
परिजनों ने भी इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए दकक्षित को आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।