नीमच। टैलेंट एकेडमी स्कूल की छात्रा आकांक्षा जायसवाल ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 89 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन किया है।
आकांक्षा ने सभी विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वह पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों में भी सक्रिय रहती हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन करती आई हैं।
इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, परिजन एवं मित्रों ने आकांक्षा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।