देवरी खवासा। गैलेक्सी लिटिल स्टार स्कूल, देवरी खवासा के छात्र कृष्णा पाटीदार पिता नागेश्वर पाटीदार, शिक्षक ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में 74 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन किया है।
कृष्णा की इस सफलता से परिजनों एवं विद्यालय स्टाफ में खुशी का माहौल है। शिक्षकों ने उनकी मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
परिजनों ने भी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कृष्णा को आगे भी इसी तरह प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित किया।