गरोठ। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार (15 अप्रैल) को सीएम हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में परिणाम जारी किया। इस वर्ष का परिणाम पिछले 16 वर्षों में सबसे बेहतर बताया जा रहा है।
इसी क्रम में गरोठ स्थित सांदीपनि स्कूल का 12वीं का कुल परिणाम 86.5 प्रतिशत रहा, जो क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। इस स्कूल के छात्र परवेज मंसूरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
परवेज की इस सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है। शिक्षकों और परिजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।