मनासा। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार (15 अप्रैल) को सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम में परीक्षा परिणाम जारी किया। इस वर्ष का परिणाम पिछले 16 वर्षों में सबसे बेहतर बताया जा रहा है।
इसी कड़ी में मनासा क्षेत्र के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कक्षा 10वीं की छात्रा ऋषिता, पिता नरेंद्र नागर (कॉन्वेंट स्कूल, मनासा) ने 87.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। वहीं कक्षा 12वीं के छात्र कृष, पिता विजय नागर, निवासी गांव बनी ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय स्टाफ और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों और शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।