चित्तौड़गढ़। मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष बिरला से दिल्ली में अखिल भारतीय जीनगर एकीकरण महासभा भारतवर्ष के प्रतिनिधि मंडल ने शिष्टाचार भेंट कर अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं दी एवं जीनगर समाज की अखिल भारतीय स्तर पर आ रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया एवं पगड़ी एवं माला पहनाकर स्वागत किया।
लोकसभा अध्यक्ष ने प्रतिनिधि मंडल को स्पष्ट किया कि जीनगर समाज की सभी समस्याओं के बारे में उनके स्तर पर जितना संभव हो सकेगा वह सहयोग करेंगे।
संस्थापक सदस्य नवरतन जीनगर ने बताया कि ओम बिरला ने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि जीनगर समाज कर्मठ समाज है उसके लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश परमार महासचिव ओम डाबी ने लोकसभा अध्यक्ष महोदय को राष्ट्रीय स्तर की समस्या से अवगत कराया प्रतिनिधि मंडल में कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सिसोदिया ताराचंद बागड़ी ओमप्रकाश गहलोत रोहतक चंपालाल चीतारा जोधपुर बजरंग लाल खत्री विजय कुमार निर्वाण लखनऊ कैलाश सोनगरा भंवरलाल खींची कोटा लखनऊ ओमप्रकाश जी गहलोत पानीपत मुरली कृष्ण ढालिया महेंद्र ढालिया दिल्ली हेमेंद्र चौहान उदयपुर एवं पूरे भारतवर्ष से जीनगर समाज के अन्य सदस्य उपस्थित थे।