BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2026, 2:10 pm
BIG NEWS : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की बढ़ी मुश्किलें, रतलाम में दिए बयान पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग में की शिकायत, हलफनामे में एफआईआर छिपाने का आरोप, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। भाजपा कैबिनेट मंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने आज उनके खिलाफ मुख्य चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस का आरोप है कि विजयवर्गीय ने अपने चुनावी हलफनामे में बंगाल में दर्ज मुकदमों की जानकारी छिपाई है।


कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद कुमार द्विवेदी ने इलेक्शन कमीशन में शिकायत दायर की। इसमें रतलाम में दिए गए विजयवर्गीय के बयान को मुख्य आधार बनाया गया है। रतलाम में एक कार्यक्रम के दौरान विजयवर्गीय ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में उनके खिलाफ 34 (या 35-38) फर्जी मामले दर्ज हैं। अगर वहां गए तो गिरफ्तार हो जाएंगे।


कांग्रेस का कहना है कि खुद मंत्री ने इन मामलों का जिक्र किया, लेकिन अपने चुनावी हलफनामे में इन्हें नहीं बताया। इसलिए चुनाव आयोग स्वयं विजयवर्गीय के हलफनामे की जांच करें और जरूरी कार्रवाई करे। कांग्रेस ने यहां तक मांग की है कि यदि आरोप सही पाए गए तो उनकी सदस्यता रद्द की जाए। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने भी कहा कि विजयवर्गीय ने खुद इन मामलों को स्वीकार किया है, ऐसे में हलफनामे में छुपाना गंभीर मामला है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE