नीमच। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में परीक्षा परिणाम जारी किया। इस वर्ष का परिणाम पिछले 16 वर्षों में सबसे बेहतर बताया जा रहा है।
इसी क्रम में नीमच जिले के छोटे से गांव सकरानी के छात्र सुमित नागदा ने कक्षा 10वीं परीक्षा में 74 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया है। सुमित के पिता प्रमोद नागदा और माता पदमा नागदा हैं।
सुमित की इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय स्टाफ और परिजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।