नीमच। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में परीक्षा परिणाम जारी किया। इस वर्ष का परिणाम पिछले 16 वर्षों में सबसे बेहतर बताया जा रहा है।
इसी क्रम में जीरन क्षेत्र के सांदीपनि विद्यालय शा.बा.ऊ.मा.वि. के छात्र ललित प्रजापति ने कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। ललित, पिता मंशाराम प्रजापति, ने नगर में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिक्षकों और परिजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।