बरथून। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरथून का वार्षिक परीक्षा परिणाम सत्र 2025-26 अत्यंत उत्कृष्ट रहा। विद्यालय ने कक्षा 10वीं में शत-प्रतिशत (100 प्रतिशत) तथा कक्षा 12वीं में 93 प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता साबित की है।
कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थी
कक्षा 10वीं में विजयपाल पिता चरण सिंह चंद्रावत ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर राधा राठौर पिता दशरथ राठौर ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि कृष्णपाल पिता गंगाराम मालवीय ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 12वीं के मेधावी विद्यार्थी
कक्षा 12वीं में ज्योति राठौड़ पिता भगवान सिंह राठौड़ ने 85.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर विक्रम पिता रामप्रसाद ने 81.2 प्रतिशत अंक अर्जित किए, वहीं पूजा सोलंकी पिता समरथ ने 78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
विद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम से विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय स्टाफ में खुशी का माहौल है। सभी ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके इस प्रयास की सराहना की।