सरवानिया महाराज। दिनांक 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर आम आदमी पार्टी जिला नीमच द्वारा बाल नेहरू उद्यान मैसेज शोरुम चौराहा नीमच मैं एक परी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी पदाधिकारी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया तथा बाबा साहब के द्वारा दिखाए गए संविधान समानता न्याय और सामाजिक अधिकारों के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया उसके बाद बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
तत्पश्चात नीमच जिला अध्यक्ष डॉ राजू पाल ने सभी उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य समय प्रदान किया।