नीमच। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में परीक्षा परिणाम जारी किया। इस वर्ष का परिणाम पिछले 16 वर्षों में सबसे बेहतर बताया जा रहा है।
इसी क्रम में देवरी खवासा स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र कार्तिक श्रीकांत बैरागी ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में 79.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कार्तिक ने अपनी मेहनत और लगन से विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया है।
उनकी इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।