नीमच। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम में रिजल्ट जारी किया। इस वर्ष का परिणाम पिछले 16 वर्षों में सबसे बेहतर बताया जा रहा है।
इसी क्रम में जिले के शासकीय विद्यालय कराड़िया महाराज की छात्रा प्रतिष्ठा पिता नंदकिशोर धनगर ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
प्रतिष्ठा की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।