नीमच। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में परीक्षा परिणाम जारी किया। इस वर्ष का परिणाम पिछले 16 वर्षों में सबसे बेहतर बताया जा रहा है।
इसी क्रम में मनासा क्षेत्र के गांव बरथुन स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
विद्यालय में प्रथम स्थान विजयपाल, पिता चरण सिंह चंद्रावत ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हासिल किया। द्वितीय स्थान राधा राठौर, पिता दशरथ राठौर ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं तृतीय स्थान कृष्णपाल, पिता गंगाराम मालवीय ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्राप्त किया।
विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिवार, स्टाफ एवं परिजनों में हर्ष का माहौल है। सभी ने मेधावी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।