BREAKING NEWS
BIG NEWS : जुए के किंग पर नीमच सिटी पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : मैदान में उतरे कलेक्टर दिव्यांक सिंह,.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर नीमच केंट पुलिस का.. <<     SHOK SAMACHAR : एक माह पहले बजी थीं शहनाइयाँ, आज गूंज.. <<     BIG REPORT : मंदसौर मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, पहली.. <<     KHABAR : शिशु रोग विभाग ने आयोजित किया ओआरएस.. <<     KHABAR : पीएचई विभाग ने जल जागरूकता अभियान के तहत.. <<     KHABAR : इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए दिनेश.. <<     REPORT : औषधि नियमों के उल्लंघन पर खाद्य एवं औषधि.. <<     KHABAR : कसरावद थाने में 39 जब्त वाहनों की नीलामी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में मोबाइल.. <<     KHABAR : यात्री परिवहन विजन समिट-2026, सीएम डॉ. मोहन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में मेघों की रफ्तार धीमी, पिछले.. <<     खरगोन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी–2.0' अभियान का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच की बड़ी खबरें,दिनभर की हर बड़ी अपडेट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2026, 3:51 pm
KHABAR : कलेक्टर बने शिक्षक, कक्षा में पहुंचकर जांचा पढ़ाई का स्तर, लापरवाही पर गुरुजी को नोटिस, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं, लेकिन बुधवार को रतनगढ़ क्षेत्र के ग्राम कस्मारिया स्थित पीएम श्री विद्यालय में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां कलेक्टर हिमांशु चंद्रा स्वयं ‘टीचर’ बनकर कक्षा में पहुंच गए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सीधे कक्षा आठवीं में पहुंचे और बच्चों के बीच बैठकर पढ़ाई के स्तर का जायजा लिया। उन्होंने इंटरैक्टिव पैनल का उपयोग करते हुए गणित के सवाल खुद लिखे और बच्चों को एक-एक कर हल करने के लिए बुलाया।

इस दौरान कलेक्टर ने यह भी परखा कि बच्चे सवालों को समझकर हल कर रहे हैं या केवल रटकर जवाब दे रहे हैं। कई छात्रों ने सही उत्तर दिए, जबकि कुछ जगहों पर कमजोरियां भी सामने आईं।

कलेक्टर चंद्रा ने बच्चों से संवाद कर उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “अगर मन लगाकर पढ़ाई करोगे तो आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।”

निरीक्षण में पढ़ाई के स्तर में कमी पाए जाने पर कलेक्टर ने सख्ती दिखाते हुए गणित शिक्षक को सुधार के निर्देश दिए। साथ ही प्राचार्य और गणित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE