नीमच। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 का परिणाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम में जारी कर दिया है। इस वर्ष का परिणाम पिछले 16 वर्षों में सबसे बेहतर बताया जा रहा है।
इसी कड़ी में नीमच स्थित विजडम हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा मंतशा गौरी ने 10वीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश स्टेट बोर्ड में 10वीं रैंक प्राप्त की है। मंतशा का अंग्रेजी माध्यम में 10वीं का परिणाम 98 प्रतिशत रहा है।
उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, परिजनों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्कूल की चेयरपर्सन मंजू पाटीदार ने मंतशा गौरी को उत्कृष्ट परिणाम के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।