बरथून। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरथून का शैक्षणिक सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। कक्षा 12वीं का परिणाम 93 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिससे विद्यालय में हर्ष का माहौल है।
कक्षा 12वीं में ज्योति राठौड़ पिता भगवान सिंह राठौड़ ने 85.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं विक्रम पिता रामप्रसाद ने 81.2 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पूजा सोलंकी पिता समरथ ने 78 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस संबंध में जानकारी शिक्षक वीरेंद्र पाटीदार द्वारा दी गई।