रामपुरा। मोहम्मदिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामपुरा का इस वर्ष कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। विद्यालय ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परचम लहराया है।
कक्षा 12वीं में कुल 47 विद्यार्थियों में से 38 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी तथा 8 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। इस प्रकार कुल परिणाम 98 प्रतिशत रहा। 17 विद्यार्थियों ने लैपटॉप पात्रता भी हासिल की।
विज्ञान संकाय में भरत पाटीदार ने 90 प्रतिशत, नवीन मीणा ने 88.8 प्रतिशत तथा रेणुका धनगर ने 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं वाणिज्य संकाय में दृष्टि मंडावरिया ने 93.6 प्रतिशत, सौरभ मंडावरिया ने 85.2 प्रतिशत तथा चारु चौपड़ा ने 85 प्रतिशत अंक अर्जित किए।
कक्षा 10वीं में कुल 16 विद्यार्थियों में से 15 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। कक्षा 10वीं का कुल परिणाम 93.75 प्रतिशत रहा। प्रिंस कुशवाह ने 94.6 प्रतिशत, वंदिता सोनी ने 94.4 प्रतिशत तथा हृदय सोनी ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस शानदार उपलब्धि पर प्राचार्य हकीमुद्दीन कुवाखेड़ा ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।