नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने रतनगढ़ क्षेत्र के ग्राम जेतपुरा में निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए।
33 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस सरोवर में लगभग 20 हजार घन मीटर जल संग्रहण क्षमता होगी, जिससे क्षेत्र में भू-जल स्तर में सुधार होगा तथा किसानों को सिंचाई के लिए लाभ मिलेगा।
अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य 30 जून तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, एसडीएम प्रीति संघवी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।