रेवली देवली। बिसलवास सोनीगरा के नागदा परिवार की होनहार बेटी तथा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा आरती पिता निर्मल नागदा ने दसवीं बोर्ड परीक्षा के जारी हुए परिणाम में 6 में से पांच विषयों में विशेष योग्यता प्राप्त करते हुए 92ः से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की है इस उपलब्धि पर आरती ने स्कूल परिवार एवं गांव का नाम रोशन किया है , आरती ने न केवल परीक्षा परिणाम में सफलता अर्जित की बल्कि हमेशा ही बड़े-बड़े आयोजनों में भी संस्कृतीक प्रतियोगिता में भी प्रथम रही हैं तथा कम उम्र में बहुत ही प्रतिभाशाली छात्र है।आरती की इस उपलब्धि पर परिवारजन तथा शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना की। पिता निर्मल नागदा मोटर वाइंडिंग का काम करते हैं, तथा माता कुशाल नागदा कुशल ग्रहणी तथा खेती किसानी का काम करते हैं है। शासकीय स्कूल में पढ़ते हुए तथा खेती का धंधा होते हुए भी बेटी ने पढ़ाई में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। रेवली देवली के हायर सेकेंडरी स्कूल तो हमेशा ही शानदार परीक्षा परिणाम रहा है। पिछले कई वर्षों से बच्चों के साथ-साथ स्कूल के शिक्षक गण भी लगातार मेहनत करके बच्चों को इस मुकाम तक पहुंचाते रहे हैं, पिछले वर्ष भी इसी स्कूल से तीन-तीन मालिकों ने समान अंक प्राप्त करते हुए शासन की योजना से स्कूटीया प्राप्त की थी। जहां पर छात्रोंओ ने एक साथ इस योजना का लाभ लिया था। ग्रामीणजनों नेभी स्कूल की उपलब्धि पर प्राचार्य एवं स्कूल परिवार एवं बच्चों को बधाइयां शुभकामनाएं दी।