नीमच। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 का परिणाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम में जारी कर दिया है। इस वर्ष का परिणाम पिछले 16 वर्षों में सबसे बेहतर बताया जा रहा है।
इसी क्रम में गरोठ क्षेत्र के बोलिया स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कक्षा 12वीं में बालक वर्ग में आनंद, पिता गंगाराम ने 84.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में अल्फिया, पिता जाकिर ने जीव विज्ञान संकाय में 78.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया।
विद्यालय के अनुसार, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को स्कूटी एवं लैपटॉप योजना का लाभ भी दिया गया है। साथ ही 10 बालक-बालिकाओं को 25,000 रुपये की राशि लैपटॉप के लिए प्रदान की जाएगी।
कक्षा 10वीं में शैलेन्द्र सिंह, पिता मांगू सिंह ने 77.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
विद्यालय में कुल 50 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी और 11 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की है। छात्रों की इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।